न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन, प्रवासियों से सार्थक संवाद कर विकास में भागीदारी बढ़ाने पर जोर BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अब डिजिटल तरीके से होगी जनसंख्या गणना, हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट!
Home » आंदोलन » हरिद्वार: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन भुगतान को लेकर उग्र हुआ कर्मचारियों का आंदोलन, ओपीडी बंद, तालाबंदी व नारेबाजी

हरिद्वार: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन भुगतान को लेकर उग्र हुआ कर्मचारियों का आंदोलन, ओपीडी बंद, तालाबंदी व नारेबाजी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल, गुरुकुल और हर्रावाला परिसरों में वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षक, चिकित्सक और कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं। गुरुवार को आंदोलन और अधिक उग्र हो गया, जब चिकित्सकों ने दो घंटे के लिए ओपीडी सेवा बंद कर दी और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए परिसर निदेशकों के कार्यालयों में तालाबंदी कर दी।

धरने के दौरान कुलसचिव प्रो. ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को बताया कि शासन ने वेतन मद में बजट आवंटन की अधिसूचना गुरुवार शाम तक जारी करने का आश्वासन दिया है, हालांकि भुगतान में कुछ समय लग सकता है। लेकिन यह आश्वासन कर्मचारियों को संतुष्ट नहीं कर सका और उन्होंने स्थायी समाधान की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

प्रदर्शन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, शाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, गुरुकुल शाखा के अध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी, पूर्व कुलसचिव डॉ. अनूप गक्खड़, डॉ. कीर्ति, डॉ. सीमा जोशी, डॉ. उषा शर्मा, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. सुरेश चौबे सहित विश्वविद्यालय के अनेक चिकित्सक, शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक विरोध-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

ALSO READ  “पुरानी पेंशन बहाली की हुंकार! हरिद्वार से दिल्ली तक गूंजेगा आंदोलन, 25 नवंबर को लाखों कर्मचारी–शिक्षक एकजुट होकर नई पेंशन योजना के खिलाफ भरेंगे बिगुल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 9 1 9
Users Today : 440
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 9 1 9
Users Today : 440
Users Yesterday : 522