(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। शासन ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उन पर दृष्टिबाधित युवाओं और बेरोजगार संघ के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है।मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो के बाद मामला तूल पकड़ गया था,
जिसमें निदेशक द्वारा अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया बताया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
सूत्रों के अनुसार, नोटिस में जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
यह कार्रवाई सरकार के उस सख्त रुख को दर्शाती है, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से आम जनता के साथ संवेदनशील और मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।


























Users Today : 193
Users Yesterday : 866
