न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » धमकी » सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में जान से मारने की धमकी, आजाद समाज पार्टी ने दर्ज कराया मुकदमा, बढ़ी सुरक्षा की मांग

सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में जान से मारने की धमकी, आजाद समाज पार्टी ने दर्ज कराया मुकदमा, बढ़ी सुरक्षा की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पार्टी के अनुसार, चंद्रशेखर को यह धमकी व्हाट्सएप के माध्यम से पार्टी के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई है। धमकी देने वाले ने 10 दिन के भीतर उन्हें मारने की बात लिखी है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है।

इस संबंध में आजाद समाज पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए नगीना थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और व्हाट्सएप नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि यह हमला सिर्फ चंद्रशेखर पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज पर है। पार्टी ने प्रशासन से आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है और चंद्रशेखर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ALSO READ  नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान को जान से मारने की धमकी,CCTV में कैद हुई घटना पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930