न्यूज़ फ्लैश
“जमीन के लालच में खून की साजिश: ज्वालापुर में दामाद ने रची हत्या की प्लानिंग, सुपारी किलरों ने उतारा मौत के घाट — 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!” “देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!” देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक “रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा” “धरती बचाने का संकल्प: मदरहुड यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण की हरियाली और पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ का संदेश” “भीषण गर्मी का असर: हरिद्वार में बदले स्कूल टाइम की उठी जोरदार मांग, शिक्षकों ने कहा—अब बच्चों की सेहत से नहीं होगा समझौता!”
Home » लहर » “अभिषेक प्रताप पाल बने ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के हरिद्वार जिला सचिव, समाज में खुशी की लहर”

“अभिषेक प्रताप पाल बने ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के हरिद्वार जिला सचिव, समाज में खुशी की लहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अभिषेक प्रताप पाल को ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड का हरिद्वार जिला सचिव नियुक्त किया गया है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपा गया, जिसे लेकर क्षेत्र के समाजजनों में हर्ष की लहर है। अभिषेक पाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में धनगर समाज संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा तथा युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयों से नवाजा। अभिषेक प्रताप पाल ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज की सेवा को ही अपना लक्ष्य मानते हैं और हर स्तर पर समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

600 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *