न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई” “मानसून का बड़ा असर! ऋषिकेश में गंगा की रौद्र धारा के चलते 1 जुलाई से रिवर राफ्टिंग बंद, अब सितंबर तक करना होगा इंतजार” “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई” “कॉस्मेटिक की दुकान निकली नशे का अड्डा! कलियर में STF का बड़ा धमाका, प्रतिबंधित कोडीन सिरप-ट्रामाडोल के साथ संचालक गिरफ्तार” “चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित” “हरिद्वार में सहकारिता की बड़ी पहल! स्वरोजगार से व्यवसाय विस्तार तक खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, सहकारिता चौपाल में अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पूरी जानकारी”
Home » समीक्षा » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की, चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए रोकी गई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की, चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए रोकी गई

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित आईटी पार्क में उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का दौरा कर प्रदेशभर में हो रही भारी वर्षा एवं आपदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आगामी दो माह तक शासन-प्रशासन को 24×7 अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी ग्राउंड पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यों को सुनिश्चित करें। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया। यात्रियों के लिए भोजन, दवा, बच्चों के लिए दूध जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने से लापता हुए मजदूरों के रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए। 29 में से 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, 2 के शव बरामद किए गए हैं, और शेष की तलाश जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग में वाहन दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन को भी गति देने के निर्देश दिए गए।वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में नदी-नालों और गदेरे के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, सड़कों की मरम्मत, और संवेदनशील क्षेत्रों में JCB व उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का डाटा बेस तैयार कर सितंबर तक होने वाली डिलीवरी की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली सहित वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 0 2
Users Today : 1319
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 0 2
Users Today : 1319
Users Yesterday : 3383