न्यूज़ फ्लैश
“जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस” “हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!” “बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस”
Home » भूमिका » भारत को स्पोर्ट्स सुपर पावर बनाने में उत्तराखंड की बड़ी भूमिका : रेखा आर्या

भारत को स्पोर्ट्स सुपर पावर बनाने में उत्तराखंड की बड़ी भूमिका : रेखा आर्या

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में शनिवार को यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेम नगर आश्रम सभागार में किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 27 और बालिका वर्ग की 26 टीमें भाग ले रही हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आई हैं।इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड अब तेजी से “खेल भूमि” के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में हर सप्ताह एक या दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जो यह दर्शाता है कि उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को न केवल विकसित राष्ट्र बनाना है, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी एक सुपर पावर के रूप में स्थापित करना है, और इसमें उत्तराखंड की भूमिका निर्णायक होगी।खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि समर्पण, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही खिलाड़ी अपने खेल में ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल नीति की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में परंपरागत भारतीय खेलों को भी वैश्विक पहचान मिल रही है। हाल ही में खो-खो का पहला वर्ल्ड कप इसका उदाहरण है।

कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पवार, जूना अखाड़ा के स्वामी भले गिरी, भारतीय और उत्तराखंड कबड्डी संघ के पदाधिकारी, जिला खेल अधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से हरिद्वार खेल संस्कृति के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरता दिखाई दिया।

129 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”