न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा”
Home » घोषणाएं » आपातकाल की 50वीं बरसी पर ‘संविधान हत्या दिवस’, मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानियों से की भेंट, कल्याण हेतु नई घोषणाएं

आपातकाल की 50वीं बरसी पर ‘संविधान हत्या दिवस’, मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानियों से की भेंट, कल्याण हेतु नई घोषणाएं

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 25 जून 2025।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मीसा एवं डीआईआर के तहत बंदी बनाए गए लोकतंत्र सेनानियों से संवाद कर उनके योगदान को नमन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है, जब एक व्यक्ति की हठधर्मिता के चलते देश पर आपातकाल थोपा गया और संविधान की आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण, नानाजी देशमुख और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेलों में रहते हुए भी युवाओं को जागरूक किया। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भूमिगत रहकर लोकतंत्र की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए, जो लोकतंत्र सेनानियों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि की प्रक्रिया को सरल बनाने और उन्हें प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही सम्मान निधि बढ़ाने का निर्णय लिया है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा। साथ ही मानसून सत्र में लोकतंत्र सेनानियों के हित में एक विधेयक लाए जाने की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानियों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से लिए गए निर्णय आज देशभर में उदाहरण बन रहे हैं। नकल विरोधी कानून से लेकर एसडीजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करना, राज्य की प्रगति का प्रमाण है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी, सचिव शैलेश बगौली, लोकतंत्र सेनानी कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रेम बड़ाकोटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

114 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 9 1 6
Users Today : 644
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 9 1 6
Users Today : 644
Users Yesterday : 1287