न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना”
Home » चर्चा » मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भव्य स्वागत, पर्यावरण और राज्यीय मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भव्य स्वागत, पर्यावरण और राज्यीय मुद्दों पर हुई चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 26 जून 2025 —मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का गरमजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य उत्तराखंड राज्य के विकास से जुड़े अनेक समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री यादव के बीच विशेष रूप से वन, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी नीतियों और योजनाओं पर संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और पारिस्थितिकीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए केंद्र से सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य हित में अनेक सकारात्मक निर्णयों की नींव रखी गई।

93 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 2 1
Users Today : 549
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 2 1
Users Today : 549
Users Yesterday : 1287