(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्थानान्तरण नीति के तहत जनपद हरिद्वार में बीते 15 दिनों के भीतर 26 विभागों में लम्बे समय से एक ही पद या पटल पर कार्यरत 268 कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया गया है। यह कार्यवाही प्रशासन में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
इसके अतिरिक्त, 32 अन्य कार्मिकों के स्थानान्तरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आयुक्त या निदेशालय स्तर पर प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिन विभागों ने अब तक स्थानान्तरण नीति के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर संबंधित सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि लम्बे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का तबादला आवश्यक है ताकि कार्य प्रणाली में निष्पक्षता बनी रहे और अन्य कार्मिकों को भी समान अवसर प्राप्त हों।








































Users Today : 448
Users Yesterday : 731
