न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » देश » सीएम धामी ने किया स्मार्ट रूम का लोकार्पण, छात्रों को दिया समय के सदुपयोग का संदेश

सीएम धामी ने किया स्मार्ट रूम का लोकार्पण, छात्रों को दिया समय के सदुपयोग का संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन और स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभाशाली छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित भी किया। समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री और प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की।सीएम धामी ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, संस्कृति संरक्षण और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में विद्या भारती के 500 से अधिक विद्यालयों में एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति को सबसे पहले लागू किया गया है। 13 जनपदों के 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम की सुविधा दी गई है, जबकि छात्रों को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के साथ निःशुल्क किताबें, जूते और बैग भी दिए जा रहे हैं। राज्य में “लैब ऑन व्हील्स” जैसी पहल से विज्ञान की शिक्षा को सरल और रोचक बनाया गया है।

खेलों को करियर के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में भी सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आई है और 22,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से मेहनत, लगन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

551 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 0 3
Users Today : 7
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 0 3
Users Today : 7
Users Yesterday : 1072