न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का कमाल! शरीर की हर हलचल से बनेगी उपचार की ऊर्जा, स्मार्ट ‘इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज’ घाव भरने में मचाएगा क्रांतिकारी बदलाव BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम
Home » जिम्मेदारी » हरिद्वार में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का भव्य संगठन विस्तार, मौसम अली को सौंपी गई राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

हरिद्वार में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का भव्य संगठन विस्तार, मौसम अली को सौंपी गई राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने शुक्रवार को हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन विस्तार की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मौसम अली को राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मौसम अली समाजवादी पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।मिठाई लाल भारती ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लोगों ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान की। उन्होंने इसे जन जागरूकता और समाजवादी नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब संगठन का लक्ष्य उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव हैं, जिनके लिए वाहिनी ने तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं।उन्होंने बताया कि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पीडीए महापंचायतों का आयोजन करेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से जनता को संविधान, सामाजिक न्याय, और अम्बेडकरवाद व समाजवाद की विचारधारा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

संगठन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा करना और समानता आधारित समाज का निर्माण करना है।

इस अवसर पर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा क्षेत्रीय विस्तार को गति देने का संकल्प लिया गया।

Share This
ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी ने सौंपी नियुक्ति की चाबी, 112 परिवहन आरक्षियों को नई जिम्मेदारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 5 0 3
Users Today : 341
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 5 0 3
Users Today : 341
Users Yesterday : 611