न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » स्वागत » मुख्यमंत्री का भराड़ीसैण में भव्य स्वागत, छोलिया नृत्य और गॉर्ड ऑफ ऑनर से हुआ अभिनंदन

मुख्यमंत्री का भराड़ीसैण में भव्य स्वागत, छोलिया नृत्य और गॉर्ड ऑफ ऑनर से हुआ अभिनंदन

(शहजाद अली हरिद्वार)भराड़ीसैण।  21 जून को भराड़ीसैण में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद सांस्कृतिक दलों ने छोलिया लोक नृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक इस स्वागत समारोह में देखने को मिली।मुख्यमंत्री को पुलिस बल द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम स्थल पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए योग साधकों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने न केवल इस आयोजन को विशेष बना दिया, बल्कि योग के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया और योग के महत्व पर बल देते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण भराड़ीसैण की वादियों में किया गया, जिससे प्रतिभागियों को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

ALSO READ  "हरिद्वार में नए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने संभाला कार्यभार, आमजन की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता – जिले के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 6
Users Today : 99
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 6
Users Today : 99
Users Yesterday : 930