न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार”
Home » बैठक » कांवड़ मेला 2025 की तैयारी जोरों पर, यूपी-उत्तराखंड पुलिस की बॉर्डर मीटिंग में बनी रणनीति

कांवड़ मेला 2025 की तैयारी जोरों पर, यूपी-उत्तराखंड पुलिस की बॉर्डर मीटिंग में बनी रणनीति

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कांवड़ मेला 2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्त्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के उत्तम शुगर मिल गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों राज्यों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ यात्रा को सुचारु बनाने की रणनीति पर चर्चा की।गोष्ठी में ट्रैफिक प्लान, भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन, सक्रिय अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों की सूची का आदान-प्रदान, डीजे की ऊंचाई-चौड़ाई वाहन के अनुसार तय करना तथा धार्मिक गानों तक ही सीमित रखने जैसे अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा सभी मार्गों पर पुलिस की सतर्क निगरानी, चेकिंग अभियान तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया गया।गोष्ठी में एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी रूरल शेखर सुयाल, सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, मुजफ्फरनगर के एसपी ट्रैफिक अतुल चौधरी, सीओ मंगलौर नरेन्द्र पंत, सीओ रुड़की, सीओ ट्रैफिक हरिद्वार, सीओ ट्रैफिक मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सहित मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, रुड़की, पुरकाजी के थानाध्यक्ष और अनेक चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के बाद एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। टीम ने कांवड़ पटरी मार्ग और दिल्ली-हरिद्वार फोरलेन हाईवे पर सुरक्षा और ट्रैफिक की स्थिति को देखा। पुलिस प्रशासन की विशेष निगाह उन सभी मार्गों पर है जो कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से उपयोग में आते हैं।पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी थानों और चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और कांवड़ मेला 2025 सकुशल संपन्न हो सके।

204 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”