(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के बहादराबाद विकासखंड में वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए कर्मचारियों को लेकर क्षेत्र में सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से एक ही कुर्सी पर बैठे ये अधिकारी और कर्मचारी विकास कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं और पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।
लोगों की मांग है कि हरिद्वार के जिलाधिकारी इस मामले का संज्ञान लें और बहादराबाद ब्लॉक में रोटेशन की नीति के तहत बदलाव करें ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके।
“बहादराबाद विकासखंड में भी अधिकारी करें निरीक्षण, क्योंकि कई कर्मचारी कुर्सियों पर वर्षों से जमे हुए हैं। बदलाव जरूरी है,” – क्षेत्रीय नागरिकों की अपील
Post Views: 18








































Users Today : 859
Users Yesterday : 886






