न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » चेतावनी » नगर निगम कार्यालय में सरेआम गुंडागर्दी: किरायेदार दुकानदार ने कर्मचारी को पीटा, निगम में हंगामा, कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

नगर निगम कार्यालय में सरेआम गुंडागर्दी: किरायेदार दुकानदार ने कर्मचारी को पीटा, निगम में हंगामा, कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की नगर निगम कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब निगम की दुकान किराए पर चलाने वाले मोबाइल व्यवसायी ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मारपीट कर दी। बताया गया कि कर्मचारी अर्पित गोयल किसी कार्य से कार्यालय अधीक्षक के कमरे में गया था, तभी दुकानदार नौशाद वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी के बाद नौशाद ने अर्पित से हाथापाई शुरू कर दी। अर्पित को थप्पड़ और लात-घूंसे मारे गए, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। महापौर अनिता देवी अग्रवाल और नगर आयुक्त ने मामले की निंदा करते हुए पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, वहीं मोबाइल यूनियन के पदाधिकारी भी निगम पहुंचे। मामला तूल पकड़ गया है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

Share This
ALSO READ  "रुड़की नगर निगम में बवाल: पार्षद के देवर की अभद्रता से भड़के कर्मचारी, हड़ताल पर उतरे, शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 4
Users Today : 1301
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 4
Users Today : 1301
Users Yesterday : 886