न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » हड़कंप » बहादराबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से मचा हड़कंप: दो लोग गंभीर रूप से घायल, आग में जलकर खाक हुआ लाखों का माल, दमकल और पुलिस टीम मौके पर जुटी

बहादराबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से मचा हड़कंप: दो लोग गंभीर रूप से घायल, आग में जलकर खाक हुआ लाखों का माल, दमकल और पुलिस टीम मौके पर जुटी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुलदासपुर उर्फ माजरा गांव स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें काफी दूर से दिखाई देने लगीं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।फैक्ट्री में रखे गए पटाखों और अन्य सामग्री में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और फैक्ट्री मालिक व अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है

कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907