न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » सम्मान » “प्रतिभाओं को सम्मान, समाज को संबल: क्षत्रिय चौहान महासभा ने बहादराबाद में किया मेधावी छात्रों का सम्मान”

“प्रतिभाओं को सम्मान, समाज को संबल: क्षत्रिय चौहान महासभा ने बहादराबाद में किया मेधावी छात्रों का सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद।  क्षत्रिय चौहान महासभा द्वारा बहादराबाद स्थित वेंकट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रानीपुर भेल विधायक आदेश चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें प्रोत्साहित करने और सही दिशा देने की। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चे समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
उत्तराखंड उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बच्चों को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और आश्वासन दिया कि समाज की प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच. के. सिंह ने कहा कि गरीब व मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और अपशब्द कहने वालों को करारा जवाब देने की बात कही।इंटक यूनियन के अध्यक्ष राजबीर चौहान ने अनुशासन और शिक्षा को जीवन की दिशा तय करने वाला तत्व बताया और बच्चों को समाज समाज का नाम रोशन और उच्च शिक्षा प्रदान करने का आवाहन किया
पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मास्टर राजेन्द्र सिंह चौहान ने की और संचालन महामंत्री उत्तम सिंह एडवोकेट ने किया।
इस दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र सिंह चौहान, श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान, अरविंद चौहान, पवन चौहान, नीरज प्रधान, मोहित चौहान प्रधान लक्ष्य चौहान, चमन चौहान, जसवंत सिंह चौहान, दिनेश चौहान,रविराज चौहान चरण सिंह चौहान, केपी सिंह, बसंत सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, हिमांशु चौहान, धर्मेंद्र चौहान, भारत भूषण, राजकुमार चौहान, कनिष्क चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ  "बारिश भी नहीं रोक पाई पुलिस का जज़्बा! कांवड़ ड्यूटी पर डटे जवानों को मिला सम्मान, रेनकोट बांटकर बढ़ाया हौसला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 2
Users Today : 847
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 2
Users Today : 847
Users Yesterday : 1179