न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पांच गांवों में गूंजा योग और मंत्रों का जयघोष! पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जगाई स्वस्थ जीवन की अलख, यज्ञ-आहुतियों के साथ योग शिविरों का भव्य समापन BIG BREAKING:: ऋषिकेश में बजेगा ‘द बीटल्स’ का ग्लोबल डंका! ऑस्कर विजेता सैम मेंडेस की फिल्म की होगी शूटिंग, धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड बनेगा इंटरनेशनल फिल्म हब BIG BREAKING:: नशे की ऐसी तलब कि बना डाला पत्रकार का घर निशाना! चार लाख उड़ाए, पुलिस ने पकड़ा तो 1.20 लाख की निकली ‘जेबखर्ची’! BIG BREAKING:: मसूरी की वादियों में अक्षय कुमार, सीएम धामी से मुलाकात में उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई बड़ी चर्चा! BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब
Home » देश » हरिद्वार तहसील में फर्जी पटवारी पकड़ा गया रंगे हाथ, विजिलेंस की सटीक कार्रवाई से खुला भ्रष्टाचार का जाल

हरिद्वार तहसील में फर्जी पटवारी पकड़ा गया रंगे हाथ, विजिलेंस की सटीक कार्रवाई से खुला भ्रष्टाचार का जाल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बुधवार को हरिद्वार तहसील में एक फर्जी कर्मचारी को ₹4,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी व्यक्ति अनुज कुमार, खुद को महिला पटवारी “भारतीय उर्व मोनिका” का सहायक बताकर आम नागरिकों से अवैध वसूली कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर सूचना दी थी कि उसकी पत्नी द्वारा नामांतरण के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र के एवज में लगातार रिश्वत की मांग की जा रही है। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद अनुज कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बिना किसी वैध नियुक्ति के तहसील परिसर में कार्य कर रहा था और खुद को अधिकारी का सहायक बताकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।

इस सराहनीय कार्रवाई के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने विजिलेंस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही, उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्य के लिए अवैध रूप से धन की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 1064, व्हाट्सएप नंबर 9456592300 या ईमेल (vigh-uk@nic.in) के माध्यम से दर्ज कराएं।

इस कार्रवाई ने न सिर्फ भ्रष्ट तंत्र की परतें खोलीं, बल्कि आम जनता को यह संदेश भी दिया कि जागरूक नागरिक और मजबूत निगरानी व्यवस्था मिलकर बदलाव ला सकते हैं।

ALSO READ  ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो महिला तस्कर 952 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 4 3
Users Today : 552
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 4 3
Users Today : 552
Users Yesterday : 737