न्यूज़ फ्लैश
“डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी”
Home » जवाब » “आय से अधिक संपत्ति मामला: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने 23 जुलाई तक मांगा जवाब”

“आय से अधिक संपत्ति मामला: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने 23 जुलाई तक मांगा जवाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और कृषि एवं सैनिक कल्याण विभाग संभाल रहे गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति मामले में कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। यह मामला अब उत्तराखंड हाईकोर्ट तक पहुंच गया है, जहां इस पर 12 जून को सुनवाई हुई।

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की एकलपीठ ने मंत्री गणेश जोशी के अधिवक्ता को याचिका की प्रति उपलब्ध कराने को कहा है, साथ ही कैबिनेट मंत्री से इस मामले में अपना लिखित जवाब 23 जुलाई तक दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से भी मंत्री के जवाब का प्रति उत्तर प्रस्तुत करने को कहा है।

इस मामले की अगली सुनवाई अब 23 जुलाई को होगी। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि सुनवाई अब हाईकोर्ट की किसी अन्य एकलपीठ द्वारा की जाएगी क्योंकि न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा 12 जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह उनका अंतिम कार्य दिवस था, और उसी दिन उन्होंने इस मामले पर सुनवाई की।

गौरतलब है कि गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का गंभीर आरोप है, जिसे लेकर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप राज्य सरकार के लिए भी संवेदनशील बन गया है। अब नजरें 23 जुलाई की सुनवाई पर टिकी हैं, जब मंत्री की ओर से कोर्ट में जवाब पेश किया जाएगा।

यह मामला उत्तराखंड की सियासत में हलचल पैदा कर सकता है।

490 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *