न्यूज़ फ्लैश
“Uttrakhand:के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का खुला नया रास्ता, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में परखी तैयारियां” “kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख”
Home » श्रद्धांजलि » अहमदाबाद विमान दुर्घटना: वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। अहमदाबाद में हाल ही में हुई भयावह विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीयों और विदेशी नागरिकों को श्रद्धांजलि देने हेतु वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने एकत्र होकर गहरा शोक प्रकट किया। इस दुखद अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत जी, राजवीर सिंह चौहान जी, राव आफाक, महेश प्रताप राणा जी, लता जोशी जी, संतोष चौहान जी, मधु शर्मा जी, रामजस जी, रविराज चौहान जी, ठाकुर मोहन राणा जी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नेताओं ने इस त्रासदी को राष्ट्रीय दुख की घड़ी बताते हुए कहा कि यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से हादसे की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को समुचित मुआवजा देने की मांग की।

सभी उपस्थित जनों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस दुखद घटना में जो जानें गई हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान भावुक माहौल बना रहा और सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोकाकुल परिवारों को इस संकट की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 7 3 7
Users Today : 120
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 7 3 7
Users Today : 120
Users Yesterday : 938