न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा
Home » राजनीति » प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: 7000 आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती जल्द, महिला नीति कैबिनेट में पेश होगी

प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: 7000 आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती जल्द, महिला नीति कैबिनेट में पेश होगी

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून:प्रदेशभर की महिलाओं, खासकर ग्रामीण इलाकों की बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

सरकार ने आंगनबाड़ी और सहायिका के लगभग 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को 20 अप्रैल तक पूरा करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मई की शुरुआत में सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई योजनाओं की समीक्षा बैठक में महिलाओं से संबंधित कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें बताया गया कि प्रदेश की महिला नीति लगभग तैयार हो चुकी है और अगली कैबिनेट बैठक में इसे प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में किए गए संशोधनों को भी शीघ्र कैबिनेट से अनुमोदन दिलाया जाएगा।

तकनीकी रूप से सक्षम होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उन्हें नए मोबाइल हैंडसेट और सिम कार्ड देने की योजना बनाई है। यह सिम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा होगा और वहाँ कार्यरत महिला इसके माध्यम से सभी प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेगी।

महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, बाल पोषण योजना, महिला पोषण योजना, और नंदा गौरा योजना जैसी अहम योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रावास निर्माण को मिली मंजूरी

प्रदेश के 6 जनपदों में 50 बेड के नए महिला आवासीय छात्रावासों के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। इन छात्रावासों का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

ALSO READ  वक्फ बिल पर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद इकरा हसन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 9 5
Users Today : 340
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 9 5
Users Today : 340
Users Yesterday : 1179