न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » मुकदमा » एचआरडीए कार्यालय में महक सिंह के नेतृत्व में हंगामा, अवैध वसूली और धमकी के आरोप में दो एफआईआर दर्ज

एचआरडीए कार्यालय में महक सिंह के नेतृत्व में हंगामा, अवैध वसूली और धमकी के आरोप में दो एफआईआर दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के रुड़की कार्यालय में सोमवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में भारी हंगामा हुआ। प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता कमलेश्वर रावत की तहरीर के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे महक सिंह, जिला अध्यक्ष मोहन दास, जिला प्रभारी अनुराग, तेज प्रताप सैनी, राव अरशद, अकरम, रोहित कर्णवाल, सुमित कटारिया सहित 40 से 50 लोग जबरन कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने कार्यालय के गेट और अभियंता आकाश जगूड़ी के केबिन में नकद नोट फेंके और महक सिंह ने “जूते बजाने” की धमकी दी।

प्रदर्शनकारियों ने भगवानपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर की गई विधिक कार्रवाई का विरोध किया। अभियंता का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम पूर्व नियोजित था, जिसका उद्देश्य सरकारी काम में बाधा डालना और कर्मचारियों को डराना था।

उधर, भगवानपुर निवासी मुशीर आलम की शिकायत पर दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवेक, अजीज और राव अकरम ने खुद को एचआरडीए से जुड़ा बताते हुए 22 लाख रुपये की अवैध वसूली की। मुशीर का दावा है कि रकम देने के बावजूद 6 जून को उनकी कॉलोनी ध्वस्त कर दी गई। बाद में उन्होंने आरोपितों को टीवी पर एचआरडीए कार्यालय में प्रदर्शन करते देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 4
Users Today : 131
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 4
Users Today : 131
Users Yesterday : 729