न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा BIG BREAKING:भारी बारिश का अलर्ट! देहरादून में कल कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश BIG BREAKING:मुफ्ती शमून कासमी का बड़ा बयान: “भाजपा ने मुसलमानों को वोट बैंक नहीं, देश की मुख्यधारा से जोड़ा” BIG BREAKING:हरिद्वार में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, 650वीं जयंती पर घर-घर पहुंचेगी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी BIG BREAKING:ग्लेशियर झीलों से लेकर नदियों तक ‘हाई अलर्ट’ पर धामी सरकार, मदन कौशिक ने दिए 24×7 निगरानी और त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश
Home » बिज़नेस » सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का अपर सचिव द्वारा निरीक्षण

सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का अपर सचिव द्वारा निरीक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर विकासखंड के उजाला क्लस्टर स्तरीय स्वायत सहकारिता समिति द्वारा स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण

अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार, सुश्री अनुराधा पाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना तथा अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव महोदया को यूनिट की स्थापना लागत, उत्पादन क्षमता, वर्तमान उत्पादन स्तर तथा संभावित लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। डीपीएम संजय सक्सेना ने यूनिट की कार्यप्रणाली, मशीनों की उपयोगिता, उत्पाद विकास की प्रक्रिया एवं विपणन रणनीतियों की जानकारी साझा की।

यह प्रोसेसिंग यूनिट सिंघाड़ा की क्लीनिंग, ग्रेडिंग, क्रशिंग, ड्रायिंग, पॉलिशिंग और पैकेजिंग के लिए आधुनिक मशीनों से सुसज्जित है। इसमें स्थानीय महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन किया जा रहा है।

सुश्री पाल ने महिलाओं की कार्यकुशलता एवं समर्पण की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की इकाइयाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा देती हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केट लिंकज पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि इन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। अंत में, उन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना की इस पहल को अन्य जनपदों में भी विस्तार देने पर बल दिया।

 

ALSO READ  यूपीआई सेवाएं एक बार फिर से रुक गईं, यह दूसरी बार एक सप्ताह के समाचार में हिंदी में हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 4 0 7
Users Today : 152
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 4 0 7
Users Today : 152
Users Yesterday : 1179