न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » हौसला » “चारधाम यात्रा में मुस्तैद जवानों का बढ़ाया हौसला: एसएसपी ने वितरित किए पानी, बिस्किट व फल”

“चारधाम यात्रा में मुस्तैद जवानों का बढ़ाया हौसला: एसएसपी ने वितरित किए पानी, बिस्किट व फल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा और बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के चलते हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आमद हो रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस के जवान दिन-रात मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों और लिंक मार्गों पर तैनात जवान भीषण गर्मी में लगातार ड्यूटी पर डटे हुए हैं।जवानों की इस मेहनत और सेवा भावना को सम्मान देने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल रविवार को खुद सड़क पर उतरे।

उन्होंने रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का दौरा किया और वहां ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस, थानों के जवानों और पैरामिलिट्री बलों के कर्मियों से मुलाकात की।इस अवसर पर एसएसपी डोबाल ने जवानों को पानी की बोतलें, ग्लूकोज, शीतल पेय, केले, बिस्किट आदि सामग्री भेंट की। उन्होंने जवानों की ड्यूटी के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल का यह योगदान यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा का अनुभव देने में अहम भूमिका निभा रहा है।उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जवानों की सुविधा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गर्मी और भीड़ के इस मौसम में पुलिस बल की सक्रियता और अनुशासन हरिद्वार को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एसएसपी के इस मानवीय और प्रेरणादायक gesture की स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी सराहना की है।

322 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 7
Users Today : 436
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 7
Users Today : 436
Users Yesterday : 718