न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » हौसला » “मनोज धनगर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला: वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा जोश, महाराणा प्रताप टीम फाइनल में पहुंची – गौरव भट्ट बने मैन ऑफ द मैच”

“मनोज धनगर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला: वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा जोश, महाराणा प्रताप टीम फाइनल में पहुंची – गौरव भट्ट बने मैन ऑफ द मैच”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-17) के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन आज बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुआ। इस अवसर पर ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत और खिलाड़ियों के परिचय से हुई। सेमीफाइनल के दूसरे मुकाबले में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम और उधम सिंह नगर की टीम के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन रणनीति, टीम भावना और खेल भावना का प्रदर्शन किया। अंततः महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।मुख्य अतिथि मनोज धनगर ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाता है बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और एकता की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।इस अवसर पर मैन ऑफ द मैच रहे गौरव भट्ट को मनोज धनगर ने पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में खेल प्रेमियों, कोचों और अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा में मुस्तैद जवानों का बढ़ाया हौसला: एसएसपी ने वितरित किए पानी, बिस्किट व फल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 5
Users Today : 288
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 5
Users Today : 288
Users Yesterday : 930