न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » निरीक्षण » “हरिद्वार में मानसून से पहले नगर आयुक्त ने किया नालों की सफाई कार्यों का निरीक्षण”

“हरिद्वार में मानसून से पहले नगर आयुक्त ने किया नालों की सफाई कार्यों का निरीक्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा मानसून से पूर्व जलभराव की आशंका को देखते हुए व्यापक नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तली झाड़ सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, गोविंदपुरी, विवेक विहार तथा भेल से भगत सिंह चौक तक जाने वाले और ज्वालापुर से आने वाले प्रमुख नालों का जायजा लिया। उन्होंने नालों की सफाई की गुणवत्ता, गहराई में जमी गाद की स्थिति और जलनिकासी की संभावित बाधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।अधिकारियों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि अधिकांश क्षेत्रों में द्वितीय चरण की तली झाड़ सफाई पूर्ण हो चुकी है और तृतीय चरण का कार्य प्रगति पर है। नगर निगम ने सफाई अभियान को गति देने के लिए 75 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की है, जो प्रमुख नालों की गहराई में उतरकर जमा गाद, पॉलिथीन व अन्य अवरोधों को हटाने में जुटे हैं।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख जलमार्गों की सफाई कार्यवाही को निर्धारित समयसीमा में प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि मानसून के दौरान जल निकासी में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है।

निरीक्षण के समय उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, संजय शर्मा सहित अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।

नगर निगम का यह विशेष तली झाड़ सफाई अभियान आने वाले दिनों में अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 7 5
Users Today : 220
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 7 5
Users Today : 220
Users Yesterday : 523