न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार रेलवे स्टेशन से दिल्ली की लापता दो नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद, जीआरपी की सतर्कता से बड़ा अनहोनी टली”

“हरिद्वार रेलवे स्टेशन से दिल्ली की लापता दो नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद, जीआरपी की सतर्कता से बड़ा अनहोनी टली”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर जीआरपी की सतर्कता और मुस्तैदी से दिल्ली से लापता दो नाबालिक बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर चारधाम यात्रा और यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे नियमित चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली।

चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध लड़के दो कम उम्र की लड़कियों के साथ स्टेशन पर घूमते हुए पाए गए। शक होने पर पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में लेकर थाने लाकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में यह सामने आया कि दोनों लड़के बालिकाओं को उनके घर से बहला-फुसलाकर हरिद्वार लाए थे। खास बात यह रही कि लड़के और लड़कियां अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया।

जांच के दौरान दिल्ली के छावला थाने से संपर्क किया गया, जहां से पुष्टि हुई कि इन दोनों बालिकाओं के संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है और उन्हें ढूंढने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें रवाना की गई थीं।

जीआरपी हरिद्वार की तत्परता से दोनों बालिकाएं सुरक्षित बरामद कर ली गईं। इसकी सूचना तत्काल दिल्ली पुलिस और परिजनों को दी गई। बाद में दोनों संदिग्ध युवकों और बालिकाओं को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस और परिजनों ने जीआरपी हरिद्वार के कार्य की सराहना की और राहत की सांस ली।

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:

  • उ0नि0 अनुज सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी हरिद्वार
  • हे0का0 श्याम दास
  • का0 प्रदीप कुमार
  • का0 जयपाल सैनी
  • म0का0 उमा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 4 6
Users Today : 191
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 4 6
Users Today : 191
Users Yesterday : 523