न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!”
Home » सम्मेलन » “हरिद्वार में धनगर महासम्मेलन की तैयारी तेज — अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भव्य आयोजन, पुलिस प्रशासन अलर्ट”

“हरिद्वार में धनगर महासम्मेलन की तैयारी तेज — अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भव्य आयोजन, पुलिस प्रशासन अलर्ट”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 7 जून 2025 — हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में 8 जून को आयोजित होने जा रहे धनगर महासम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

              जय अहिल्या! चलो रोशनाबाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति और बड़ी संख्या में धनगर समाज के लोगों के जुटान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है।शोभा गार्डन, सलेमपुर (निकट सिडकुल थाना) में होने वाले इस भव्य आयोजन में उत्तराखंड के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, मंच सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट की निगरानी के लिए विशेष प्लान तैयार किया है।एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी रानीपुर, तथा थाना सिडकुल की अगुवाई में स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और आवश्यकतानुसार बम स्क्वॉड व फायर यूनिट भी तैनात की जाएगी।महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही, सम्मेलन स्थल पर चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की टीम भी मुहैया कराई जाएगी।प्रशासन ने आयोजकों से समन्वय कर लोगों को समय पर पहुंचने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निरीक्षण शुरू कर दिया है।जय अहिल्या! चलो रोशनाबाद! — इस उद्घोष के साथ हरिद्वार तैयार है एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने को।

संपर्क
अभिषेक प्रताप धनगर*(तहसील अध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष)ऑल इंडिया धनगर समाज, बहादराबाद, हरिद्वार

2,217 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *