न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » कार्यवाही » “लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर ठग चुकी लाखों, फर्जी वकील और ब्रांड एंबेसडर बनकर देती थी धोखा”

“लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर ठग चुकी लाखों, फर्जी वकील और ब्रांड एंबेसडर बनकर देती थी धोखा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रपुर। युवकों को शादी और प्यार का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगने वाली एक महिला को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को हाईकोर्ट की वकील और रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बताने वाली इस महिला के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान हीना रावत उर्फ अंकिता शर्मा उर्फ निकिता, पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 हजार रुपये नकद और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 6 जून को दीपक कक्कड़, निवासी भूरारानी रोड, रुद्रपुर ने कोतवाली में शिकायत की थी। कि एक महिला ने खुद को एडवोकेट बताते हुए पहले व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की, फिर प्रेम जाल में फंसा कर शादी का नाटक रचा। इसके बाद दीपक के घर पर ही रहने लगी और उस पर 30 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी। पैसे नहीं देने पर वह आत्महत्या करने या दीपक की हत्या कर परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी।पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने फर्जी नाम अंकिता शर्मा से खुद को पेश किया था, जबकि उसका असली नाम हीना रावत है। वह पहले से शादीशुदा है और ठगी के कई मामलों में वांछित चल रही थी। पूछताछ में पता चला कि हीना अब तक मैट्रिमोनियल साइट्स, फर्जी बिजनेस डील, ब्रांड एंबेसडर बनने और ठेकेदारी के नाम पर लोगों से ठगी कर चुकी है। पूछताछ में हीना ने बताया कि वह विदेश भागने की योजना बना रही थी, जिसके लिए उसे 30 लाख रुपये की जरूरत थी। इसी रकम के लिए वह दीपक को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अलग-अलग मोबाइल सिम और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल करती थी ताकि पकड़ में न आए।हीना के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, धमकी, ब्लैकमेलिंग और ठगी शामिल है। पुलिस अन्य पीडि़तों की भी तलाश कर रही है।

ALSO READ  हरिद्वार के इस क्षेत्र सिलेंडर की कालाबाजारी का खेल उजागर, 3 गिरफ्तार और बाकी फरार, मौके पर 61 सिलेंडर बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 5 1
Users Today : 11
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 5 1
Users Today : 11
Users Yesterday : 731