न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » Uncategorized » रुड़की सिविल हॉस्पिटल से घायल बदमाश फरार पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

रुड़की सिविल हॉस्पिटल से घायल बदमाश फरार पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की सिविल हॉस्पिटल से पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

भगवानपुर पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में हरचंदपुर गांव निवासी अंशुल नामक बदमाश को गोली लगी थी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया था।

घायल अंशुल को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच रुड़की सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां उसे एक निजी कमरे में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि अंशुल शौच के बहाने बाहर निकला और मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गया। उसकी फरारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में कांबिंग कर रही हैं और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लापरवाही की जांच की जा रही है।

ALSO READ  “ऑपरेशन कालनेमि में श्यामपुर पुलिस का प्रहार! ढोंग की चादर ओढ़े 4 नकली बाबा बेनकाब — जादू-टोना दिखाकर ठग रहे थे जनता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496