न्यूज़ फ्लैश
“40वीं वाहिनी पीएसी में भावुक पल: दशकों की ईमानदार सेवा को सलाम, सम्मान के साथ दी गई गौरवपूर्ण विदाई!” “शिकायतों पर आयोग की सख्ती! संजय नेगी ने 11 मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को लगाई फटकार, जल्द कार्रवाई के आदेश” “शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! कांवड़ पटरी मार्ग का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और दिए सख्त निर्देश” “गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत” “कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार”
Home » हादसा » केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा टला: बडासू में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित क्रैश लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा टला: बडासू में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित क्रैश लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

(शहजाद अली हरिद्वार)बडासू/केदारनाथ: शनिवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया जब क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों के चलते सड़क पर आपात लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। हेलीकॉप्टर ने सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे।यात्रा के दौरान किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सड़क पर एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। सौभाग्य से इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।इस घटना की पुष्टि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि क्रैश लैंडिंग की सूचना डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

यूकाडा के अनुसार, अन्य सभी हेलीकॉप्टर शटल सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारू रूप से जारी हैं।

क्रैश लैंडिंग की घटना के बावजूद श्रद्धालुओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 3 2 0
Users Today : 28
Users Yesterday : 911
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 3 2 0
Users Today : 28
Users Yesterday : 911