न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » धमकी » नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान को जान से मारने की धमकी,CCTV में कैद हुई घटना पुलिस जांच में जुटी

नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान को जान से मारने की धमकी,CCTV में कैद हुई घटना पुलिस जांच में जुटी

रुड़की: नगर पंचायत रामपुर के अध्यक्ष परवेज सुल्तान को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। परवेज सुल्तान ने बताया कि 29 मई की शाम तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके कैंप कार्यालय के बाहर पहुंचे और काफी देर तक खड़े रहे। इसके बाद एक युवक ने उनके ड्राइवर को आवाज देकर बाहर बुलाया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

परवेज सुल्तान के अनुसार, आरोपियों ने उनका नाम लेकर धमकी दी कि यदि वह रामपुर में दिखाई दिए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंप दी है।

शिकायत में दो दिन की देरी के बारे में पूछने पर परवेज सुल्तान ने बताया कि वह पहले खुद धमकी देने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जब प्रयास असफल रहे, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

घटना की सूचना मिलते ही परवेज सुल्तान दर्जनों समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

ALSO READ  सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में जान से मारने की धमकी, आजाद समाज पार्टी ने दर्ज कराया मुकदमा, बढ़ी सुरक्षा की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 5 5
Users Today : 308
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 5 5
Users Today : 308
Users Yesterday : 930