न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार क्षेत्र को दी 7 विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार क्षेत्र को दी 7 विकास परियोजनाओं की सौगात

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग पर निर्मित मालन पुल सहित कुल सात निर्माण कार्यों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई बड़ी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें नमामि गंगे परियोजना के तहत ₹135 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शामिल है। साथ ही, ₹691 करोड़ की लागत से कोटद्वार में फोर लेन बाईपास और कोटद्वार-नजीबाबाद डबल लेन सड़क का निर्माण भी प्रगति पर है। कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क को भी डबल लेन में अपग्रेड किया जा रहा है।


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नवीनीकरण, ‘सिद्धबली’ नई ट्रेन सेवा की शुरुआत, केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण, और अस्पताल एवं बस स्टैंड टर्मिनल निर्माण की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने ₹26.76 करोड़ की लागत से मालन नदी पर 325 मीटर स्पान आरसीसी वॉयडेड स्लैब सेतु के सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही ₹4.5 करोड़ से सुखरौं नदी पर पुल, ₹2.1 करोड़ से बीईएल के पास पुल, ₹2.36 करोड़ से ग्रास्टनगंज पुल, ₹2.7 करोड़ से गूलर पुल, ₹4.87 करोड़ से आरसीसी गर्डर पुल, और ₹18.25 करोड़ की लागत से मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य भी लोकार्पित किया गया।

मुख्यमंत्री ने दुगड्डा क्षेत्र की कई नई घोषणाएं भी कीं, जिनमें लालपुर-कलालघाटी-नजीबाबाद-हरिद्वार मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, पेयजल पाइपलाइन बिछाने, मालन फीडर की मरम्मत, मालन नहर एवं ग्राम बिशनपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं।

ALSO READ  "निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में नो-एंट्री, डायवर्जन और पार्किंग का महाचक्रव्यूह! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें नया ट्रैफिक प्लान"

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी, कोटद्वार मेयर श्री शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राज गौरव नौटियाल, तथा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 0 9
Users Today : 754
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 0 9
Users Today : 754
Users Yesterday : 1179