न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » मौसम » “हरिद्वार में मौसम का अलर्ट: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट”

“हरिद्वार में मौसम का अलर्ट: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून द्वारा 25 मई 2025 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी 25 मई की सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक के लिए मान्य है।

अलर्ट के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर मध्यम गरज-चमक, तेज बौछारें, ओलावृष्टि, तीव्र वर्षा और तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। यह स्थिति जनजीवन और यातायात पर प्रभाव डाल सकती है।

इस अलर्ट का असर अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों में देखने को मिल सकता है।

लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें।

तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना

सावधानी के तौर पर लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले में निकलने से बचें। तेज हवाओं के कारण पुराने पेड़, बिजली की लाइनें या खंभे गिर सकते हैं

, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। किसान अपने फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें। वहीं, वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं और अत्यधिक जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

मध्यम गरज-चमक, तेज बौछारें, ओलावृष्टि, तीव्र वर्षा

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आम जनता से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

ALSO READ  "येलो अलर्ट: अगले 3 घंटों में तेज गर्जना, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना"

अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 811