न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » अभियान » नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी अनिवार्य: डीएम कर्मेन्द्र सिंह

नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी अनिवार्य: डीएम कर्मेन्द्र सिंह

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि 01 जून से 26 जून तक चलने वाले इस अभियान में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को जड़ से समाप्त करने के लिए युवाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसके लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिता, संवाद कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियाँ कराई जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से संबंधित जानकारी छात्रों तक पहुंचाई जाए।जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर भी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

साथ ही स्कूलों में काउंसलर के माध्यम से विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए।

“हर युवा बने नशा मुक्ति का संदेशवाहक: हरिद्वार में शुरू हुआ जन जागरूकता अभियान”

उन्होंने रेड क्रॉस डे (14 जून) और योग दिवस (21 जून) पर भी नशा मुक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा क्रॉस कंट्री दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।बैठक में समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह ने अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, डॉ. नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938