न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे विधायक आदेश चौहान के आवास, बेटे प्रत्यूष के विवाह पर वर-वधू को दिया आशीर्वाद BIG BREAKING:: बड़ी खबर: धामी सरकार का विकास कार्यों पर बड़ा दांव! ₹56 करोड़ की सौगात से सड़कें, पार्किंग, पुलिस भवन और आवास निर्माण को मिलेगी रफ्तार BIG BREAKING:: एमएसपी की कानूनी गारंटी और किसानों की कर्ज माफी समेत 7 मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने भरी हुंकार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज! 11 विधानसभा क्षेत्रों में EVM-VVPAT लेकर पहुंचेंगी मोबाइल वैन, जनता खुद समझेगी वोट डालने का पूरा तरीका BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक धमाका! IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, हरिद्वार में भी मिली नई जिम्मेदारी BIG BREAKING:: आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी के 4 बड़े ऐलान, आग से प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत, बचाव करने वाले मददगारों को सरकार करेगी सम्मानित
Home » सौगात » BIG BREAKING:: बड़ी खबर: धामी सरकार का विकास कार्यों पर बड़ा दांव! ₹56 करोड़ की सौगात से सड़कें, पार्किंग, पुलिस भवन और आवास निर्माण को मिलेगी रफ्तार

BIG BREAKING:: बड़ी खबर: धामी सरकार का विकास कार्यों पर बड़ा दांव! ₹56 करोड़ की सौगात से सड़कें, पार्किंग, पुलिस भवन और आवास निर्माण को मिलेगी रफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए करीब ₹56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि से सड़क सुधारीकरण, पार्किंग निर्माण, पुलिस भवन, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के बसंत विहार सोसायटी की आंतरिक सड़कों के बीएम/एसडीबीसी से सुधारीकरण के लिए ₹202.35 लाख की स्वीकृति दी गई है। वहीं नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक श्री कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए ₹2173.60 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

चंपावत में राजकीय कारागार लोहाघाट की प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं अन्य कार्यों के लिए ₹6.73 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा रोडवेज स्टेशन चंपावत में आधुनिक स्टोरी पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए स्वीकृत ₹6233.44 लाख के सापेक्ष शेष ₹1870 लाख की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी गई है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में पुलिस अभिसूचना अधिष्ठान के गुप्त सेवा व्यय मद में ₹1 करोड़ की अनुपूरक धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन भी दिया गया है।

टिहरी जनपद के थाना छाम के प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए ₹381.75 लाख की स्वीकृति दी गई है।

वहीं चमोली के फायर स्टेशन गोपेश्वर में टाइप-द्वितीय के आठ आवासों के निर्माण के लिए ₹170.93 लाख जारी करने तथा उच्च न्यायालय उत्तराखंड, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी और पौड़ी के शासकीय कार्यों के लिए नए वाहन खरीदने हेतु ₹27.21 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से प्रदेश में विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ALSO READ  "बहादराबाद को मिली स्वच्छता की नई सौगात! डीएम मयूर दीक्षित के मिशन को मिली रफ्तार, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की हाईटेक ट्रैक्टर ट्रॉलियां, अब गांव-गांव चलेगा सफाई का महाअभियान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 2 0 2 4 3
Users Today : 85
Users Yesterday : 797
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 2 0 2 4 3
Users Today : 85
Users Yesterday : 797