(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने प्रदेश कार्यसमिति में शिरकत करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला । उन्होंने विश्वास जताया , जनता लगातार तीसरी बार भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर ज़बाब देगी कि भाजपा और मोदी कहीं नहीं जायेंगे।
उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। वहीं जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे, वे देश की सेवा में निरंतर तत्पर हैं। साथ ही विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने वालों को प्रदेश की जागरूक जनता अपने मत के माध्यम से करारा जवाब देगी।

उन्होंने आगे कहा कि देश और उत्तराखंड के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता के लिए जनता मन बना चुकी है। देश की तरह राज्य की जनता भी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास कार्यों का अभूतपूर्व बताया।










































Users Today : 137
Users Yesterday : 414
