न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश
Home » इस्तीफा » BIG BREAKING:: अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, तानाशाही और सम्मान की अनदेखी पर उठाए सवाल, संत समाज में हलचल

BIG BREAKING:: अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, तानाशाही और सम्मान की अनदेखी पर उठाए सवाल, संत समाज में हलचल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। संत समाज में एक बड़े घटनाक्रम के तहत श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर जी महाराज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अखाड़े के भीतर चल रही कथित खींचतान, तानाशाही रवैये, मुकदमेबाजी और व्यवस्थागत विवादों से आहत होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उनके इस्तीफे के बाद संत समाज में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महाराज ने अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धुनी दास जी को भेजे त्यागपत्र में अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। उन्होंने अखाड़े की पंचायती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आपसी विवादों के कारण संगठन की मूल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही पंजाब के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान नहीं मिलने पर भी उन्होंने चिंता जताई।

महाराज ने अखाड़े की संपत्तियों के कथित निजी हितों में इस्तेमाल और आध्यात्मिक गतिविधियों की अनदेखी पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस अखाड़े में पूजा-पाठ, ध्यान-साधना और धार्मिक गतिविधियां प्राथमिकता होनी चाहिए थीं, वहां ये कार्य पीछे छूटते जा रहे हैं।करौली शंकर महाराज ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सनातन धर्म और संत परंपरा के प्रति समर्पण भाव से महामंडलेश्वर के रूप में सेवा की, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में अपने आध्यात्मिक और सामाजिक दायित्वों को स्वतंत्र रूप से निभाने के लिए पद छोड़ना उचित समझा।

फिलहाल उन्होंने किसी अन्य अखाड़े में शामिल होने का संकेत नहीं दिया है। अब संत समाज की नजर अखाड़े के नेतृत्व और इस्तीफे पर होने वाली अगली कार्रवाई पर टिकी है।

ALSO READ  आईपीएस रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर, 16 सितंबर से सेवा मुक्त… केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद उत्तराखंड में चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 2 8 2
Users Today : 49
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 2 8 2
Users Today : 49
Users Yesterday : 414