(शहजाद अली हरिद्वार)पंतनगर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और प्रभागीय वनाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने कानून व्यवस्था, नशे की रोकथाम, सड़क सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
राज्यपाल ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने और नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना होने की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रखने को कहा।
राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जन-मन योजना का लाभ पात्र लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अवैध मदिरा और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत जानकारी ली।











































Users Today : 255
Users Yesterday : 941
