(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गूलर बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 30 से 35 लोगों के सवार होने की प्रारंभिक सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक करीब 20 लोगों को घायल अवस्था में बस से बाहर निकाला जा चुका है।

घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस बल भी मौजूद है और SDRF तथा पुलिस की टीमें आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।











































Users Today : 168
Users Yesterday : 902
