(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हरिद्वार शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रदेश के लोकप्रिय एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और विकासपरक नीतियों के चलते उत्तराखंड निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विकास, जनकल्याण, पर्यटन, संस्कृति और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से देवभूमि की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध लोक परंपराएं, वीरभूमि का स्वाभिमान और देवभूमि की विशिष्ट पहचान हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। इन परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राजीव शर्मा ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।












































Users Today : 593
Users Yesterday : 546
