न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा धमाका! 13 बड़ी घोषणाओं से महिलाओं, किसानों और युवाओं को सौगात, आंदोलनकारियों के लिए भी खोला राहत का रास्ता BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे” BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड के 26 साल: हरिद्वार में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या पर नगर आयुक्त नंदन कुमार का सख्त एक्शन, गंगा घाटों से अपर रोड तक किया औचक निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए कड़े निर्देश BIG BREAKING:: दीपावली पर आतिशबाजी से जगमगाया रुड़की का आसमान, देर रात तक गूंजे पटाखे; दीपों की रोशनी और खुशियों के बीच धूमधाम से मना रोशनी का महापर्व!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे”

BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर वीडियो वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 02 नवंबर 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 474/26 के तहत धारा 67 आईटी एक्ट, धारा 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 3(1)(द) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत वंशपाल आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए 09 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपांशु पाल (19 वर्ष) पुत्र राजीव पाल और वंशपाल (19 वर्ष) पुत्र प्रवीन पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणियों के मामलों में पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  "खनन माफिया पर प्रशासन का करारा प्रहार: डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों पर सलेमपुर में बड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी व 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 8 2 6
Users Today : 497
Users Yesterday : 277

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 8 2 6
Users Today : 497
Users Yesterday : 277