(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ करवाचौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, विश्वास, समर्पण और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। सदियों से चली आ रही यह परंपरा भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहार और पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये परिवार और समाज को आपस में जोड़ने का भी काम करते हैं। ऐसे पर्वों से पारिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ता है और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा आपसी विश्वास की भावना मजबूत होती है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि करवाचौथ का यह पावन अवसर प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली बनी रहने की कामना करते हुए पर्व की बधाई दी।









































Users Today : 272
Users Yesterday : 1019
