न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » चेतावनी » BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को प्रदेश के पांच जनपदों नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने, संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने भी सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से बातचीत कर आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से मौसम संबंधी चेतावनी को देखते हुए सतर्कता बरतने की तैयारी की जा रही है। लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ALSO READ  देहरादून ऊर्जा भवन पर 21 अगस्त से भाकियू (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना, स्मार्ट मीटर व बिजली दरों को लेकर सरकार को खुली चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 0 1 0
Users Today : 920
Users Yesterday : 521
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 0 1 0
Users Today : 920
Users Yesterday : 521