न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: करवा चौथ आज: चांद के दीदार का इंतजार, सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें, जानें उत्तराखंड में कब निकलेगा चांद और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त! BIG BREAKING:: हरिद्वार में पॉश एक्ट को लेकर बड़ा मंथन, अविनाश भदौरिया की बैठक में पुराने मामलों की जांच और महिला सुरक्षा पर सख्त जोर! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, दूध-मिठाइयों समेत 13 सैंपल जांच को भेजे, मिलावट और लापरवाही पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी BIG BREAKING:: श्रीनगर में चाय की चुस्की के साथ सीएम धामी का ‘लोकल फॉर वोकल’ संदेश, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद BIG BREAKING:: देहरादून लौटते वक्त हाईवे पर उतरे सीएम धामी, गड्ढामुक्त सड़क से लेकर देवप्रयाग के शौचालय तक का किया निरीक्षण BIG BREAKING:: बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश, सिमरनजीत कौर बोलीं— सुरक्षित बचपन हर बच्चे का मौलिक अधिकार
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, दूध-मिठाइयों समेत 13 सैंपल जांच को भेजे, मिलावट और लापरवाही पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, दूध-मिठाइयों समेत 13 सैंपल जांच को भेजे, मिलावट और लापरवाही पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार द्वारा जनपद में विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।

माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में विभागीय टीमों का गठन कर जनपद के स्थानीय क्षेत्रों तथा जनपद की सीमाओं पर लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय एवं पवन कुमार के साथ भेड़पुर चौराहा, भगवानपुर एवं सिडकुल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले वाहनों, मिठाई वाहनों तथा दूध वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान खुले दूध के चार तथा गजक मिठाई के दो नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए।

निरीक्षण के दौरान गजक निर्माता कंपनी वैश्य इंटरप्राइजेज, भगवानपुर द्वारा अपने इनवॉइस पर अनिवार्य एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस नंबर अंकित नहीं करने तथा गजक के पैकेट पर बैच नंबर एवं अन्य आवश्यक लेबल संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया।

वहीं, एक दूध वाहन मालिक द्वारा मौके पर सप्लाई का फूड लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस दिया गया। इसके अतिरिक्त दो वाहनों में तापमान नियंत्रण की उचित व्यवस्था के बिना दूध का विक्रय किए जाने पर भी नोटिस जारी किए गए।

ALSO READ  एक साल से फरार ₹10 हजार का इनामी गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, बहादराबाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

विभागीय टीम ने सिडकुल क्षेत्र स्थित रिलायंस स्टोर्स के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां पेड़ा मिठाई के दो नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के चलते डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

जांच में तापमान नियंत्रित रखने वाले चिलर पैड गंदे पाए गए तथा बॉक्स के ऊपर और अंदर धूल जमा मिली। सफाई एवं सैनिटाइजेशन में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक और अन्य रसायन, एक्सपायरी के करीब वाले उत्पादों के क्षेत्र तथा स्वीकृत उत्पादों के भंडारण क्षेत्र के बीच रखे पाए गए। इसके अलावा, सामान की आवाजाही करने वाले वाहनों की सफाई से संबंधित रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिले। इन अनियमितताओं को देखते हुए सुधारात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई।

इसी अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा एवं कपिल देव की टीम ने पुलिस विभाग के साथ नारसन पुलिस चेक पोस्ट पर बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में लाए जा रहे खाद्य एवं पेय पदार्थों के वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान नारसन क्षेत्र से दूध, पनीर, मावा एवं मावा बर्फी सहित कुल चार खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किए गए।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा द्वारा नगर निगम क्षेत्र, हरिद्वार में विभिन्न मिठाई विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिठाइयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करने संबंधी आदेशों के अनुपालन की जांच की गई। मिठाई निर्माण करने वाले कारखानों का भी निरीक्षण किया गया तथा एक मिठाई कारखाने से पेड़ा का एक नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए लिया गया।

ALSO READ  BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला

इस प्रकार विभागीय अभियान के तहत जनपद में कुल 13 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, नमूना संग्रह और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 9 2 6 0
Users Today : 170
Users Yesterday : 521
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 9 2 6 0
Users Today : 170
Users Yesterday : 521