(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह और उनके भाइयों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीतम सिंह के बढ़ते राजनीतिक कदमों को रोकने के लिए उनके और उनके भाइयों के खिलाफ महिला उत्पीड़न समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची जा रही है।
हरीश रावत ने प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस कैंपेन कमेटी का चेयरमैन और छह बार का विधायक बताते हुए उन्हें उत्तराखंड की शान स्वर्गीय गुलाब सिंह का पुत्र बताया। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने राजनीतिक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाया है। उनके अनुसार, प्रीतम सिंह के एक भाई जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि दूसरे ब्लॉक प्रमुख हैं।

रावत ने अपनी पोस्ट में कहा कि जौनसार ही नहीं, बल्कि पूरा उत्तराखंड समझ रहा है कि प्रीतम सिंह के आगे बढ़ते कदमों पर बेड़ियां डालने के लिए सत्ता की ओर से यह प्रपंच रचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन राजनीतिक शिष्टाचार लोकतंत्र की ताकत है। इसे बनाए रखना जरूरी है। रावत ने चिंता जताई कि उत्तराखंड में राजनीतिक संस्कृति लगातार प्रदूषित हो रही है और पक्ष-विपक्ष के बीच स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद की परंपरा कमजोर पड़ रही है।









































Users Today : 214
Users Yesterday : 896
