न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मेडिकल स्टोर संचालक हो जाएं सावधान! एक्सपायर दवाओं पर ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा आनंद सख्त, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई BIG BREAKING:: प्रीतम सिंह को घेरने की साजिश का आरोप! हरीश रावत का बड़ा हमला—बोले, सत्ता के प्रपंच से उत्तराखंड की राजनीतिक संस्कृति हो रही प्रदूषित BIG BREAKING:: दीपावली पर मिठाई बेचने वालों की आई शामत! हरिद्वार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 8 सैंपल लैब भेजे—मिलावटखोरों की अब खैर नहीं! BIG BREAKING:: सैनिक के शौर्य से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, जनरल खण्डूड़ी के योगदान को याद कर भावुक हुए धामी, बोले— उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका सख्त—चंडी चौक अंडरपास और प्रशासनिक रोड का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका सख्त—चंडी चौक अंडरपास और प्रशासनिक रोड का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका सख्त—चंडी चौक अंडरपास और प्रशासनिक रोड का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसारिणी के अनुसार पूरा करने के लिए मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी तेज कर दी है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का लगातार जायजा लिया जा रहा है

, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरे होने के साथ ही उनकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा सके। इसी क्रम में मंगलवार को मेलाधिकारी ने कुंभ क्षेत्र के विभिन्न निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने शंकराचार्य चौक, कनखल सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे अवस्थापना विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों और सड़कों के सुधार, सौंदर्यीकरण, फुटपाथ निर्माण, पेयजल व्यवस्था तथा घाटों के निर्माण सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की प्रगति का मौके पर जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आवागमन को भी ध्यान में रखा जाए, ताकि कुंभ के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

देर शाम मेलाधिकारी ने प्रशासनिक रोड परियोजना का निरीक्षण किया। इसके साथ ही चंडी चौक के निकट बन रहे डबल लेन अंडरपास के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। कुंभ मेला संचालन, प्रशासनिक गतिविधियों और भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत आगामी अवधि में प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए पर्ट चार्ट बनाकर प्रस्तुत किया जाए, ताकि कार्यों की समयबद्ध प्रगति का आकलन किया जा सके और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को हर हाल में तय समय के भीतर पूरा किया जाना आवश्यक है।

ALSO READ  "सीएम हेल्पलाइन पर लापरवाही नहीं चलेगी! जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का सख़्त तेवर—लंबित शिकायतों का तय समय में त्वरित निस्तारण अनिवार्य, फरियादियों से सीधे संवाद के निर्देश"

मेलाधिकारी ने चंडी चौक के सुधार कार्यों तथा इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन के चौड़ीकरण की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने एनएच एआई के अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान यातायात के सुचारु संचालन और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सड़क सुधार से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 7 3 1
Users Today : 162
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 7 3 1
Users Today : 162
Users Yesterday : 896