न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में बसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 20 के चालान और 3 सीज; 10 बसों की फिटनेस रद्द करने की तैयारी

BIG BREAKING:: हरिद्वार में बसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 20 के चालान और 3 सीज; 10 बसों की फिटनेस रद्द करने की तैयारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लालजीवाला पार्किंग में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा बसों के विरुद्ध सघन संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनन्द वर्धन तथा परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती सम्मिलित हैं।

संयुक्त टीम द्वारा बसों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, आवश्यक अभिलेखों एवं परमिट शर्तों के अनुपालन की गहन जाँच की जा रही है। सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) द्वारा बसों का तकनीकी परीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली कमियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। अभियान में अब तक 20 बसों के चालान किए गए हैं तथा 3 बसों को सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त 10 बसों की फिटनेस निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है। फिटनेस निरस्तीकरण पर आगे की कार्यवाही नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी के स्तर से की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई के माध्यम से बस संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई होगी। आवश्यक अभिलेखों के साथ वाहनों की तकनीकी स्थिति एवं सुरक्षित संचालन के निर्धारित मानकों का पालन भी अनिवार्य है। लालजीवाला पार्किंग में जाँच अभियान जारी है। जाँच आगे बढ़ने के साथ कार्रवाई के आँकड़ों में वृद्धि हो सकती है।

ALSO READ  "कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में मासूमों पर बरपा कहर, वायरल वीडियो से खुली दरिंदगी की पोल, हरिद्वार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 0 9
Users Today : 836
Users Yesterday : 497
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 0 9
Users Today : 836
Users Yesterday : 497