न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: फूलों की वर्षा, नारों की गूंज और जनता का उमड़ा स्नेह! गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए रवाना CM धामी का गौचर से कर्णप्रयाग तक भव्य स्वागत BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन

BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी द्वारा संचालित अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में 35 चालान किए गए तथा 03 बसों को सीज किया गया। अभियान में बसों के तकनीकी निरीक्षण हेतु सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन भी शामिल रहे। पड़ोसी राज्यों में हाल में हुई बस दुर्घटनाओं के दृष्टिगत परिवहन विभाग ने बसों की जाँच तेज कर दी है।

अभियान में यात्री सुरक्षा, बसों की तकनीकी स्थिति तथा परमिट की शर्तों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपद में प्रवेश करने वाली लग्जरी एवं स्लीपर बसों की सघन जाँच के माध्यम से सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जाँच के साथ ही श्री आनंद वर्धन द्वारा बसों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। बसों में अनधिकृत परिवर्तन तथा यात्री सुरक्षा से संबंधित मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सुरक्षित संचालन को प्रभावित करने वाली कमियों एवं नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

बस संचालकों एवं चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे वाहन के आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही संचालन करें। संचालन से पूर्व बस की तकनीकी स्थिति एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और परमिट की शर्तों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। परिवहन विभाग का स्पष्ट संदेश है

ALSO READ  उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, हरिद्वार से तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के लेनदेन का खुलासा

कि यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है। लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा उल्लंघन पाए जाने पर चालान, वाहन सीज करने एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 3 8
Users Today : 462
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 3 8
Users Today : 462
Users Yesterday : 693