(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो की जांच के बीच एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। सीबीआई ने उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर को देहरादून स्थित सीबीआई अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया है। उन्हें सुबह 10:30 बजे अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम सहारनपुर स्थित उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस दिया। अदालत में उन्हें पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने को लेकर अपनी सहमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि जांच के दौरान इन परीक्षणों के लिए दी जाने वाली सहमति स्वैच्छिक है या नहीं। इस संबंध में उर्मिला सनावर का पक्ष सुनने के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो और उसमें किए गए कथित खुलासों की जांच के मद्देनजर यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 23 अक्टूबर को होने वाली अदालत की कार्यवाही पर टिकी हैं।








































Users Today : 398
Users Yesterday : 1035






